गुजरात : चोरी के आरोप में बंद दो संदिग्धों ने थाने में आत्महत्या की

Ads

गुजरात : चोरी के आरोप में बंद दो संदिग्धों ने थाने में आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - July 21, 2021 / 10:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नवसारी (गुजरात), 21 जुलाई (भाषा) नवसारी जिले के एक थाने में चोरी के आरोप में बंद दो संदिग्धों ने बुधवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिखली थाने में बंद सुनील पवार (19) और रवि जादव (19) ने सुबह पांच से आठ बजे के बीच हाजत में तार की मदद से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही नवसारी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस उपाधीक्षक एस. जी. राणा ने कहा कि दोनों पड़ोसी दांग जिले के वघाई तालुका के रहने वाले थे और उन्हें चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को थाने लाया गया था।

मामले की जांच कर रहे राणा ने कहा, ‘‘सुबह पांच से सात बजे के बीच, चोरी के संदिग्धों ने अज्ञात कारणों से तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।’’

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश