गुरुग्राम पुलिस ने साइबर जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

गुरुग्राम पुलिस ने साइबर जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

गुरुग्राम पुलिस ने साइबर जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया
Modified Date: July 9, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: July 9, 2026 8:51 pm IST

गुरुग्राम, नौ जुलाई (भाषा) चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह को कथित तौर पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, पांच बैंक पासबुक, 16 चेकबुक और 18 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अजीत कुमार शाह (30), प्रद्युम्न (30) और विनय (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना (दक्षिण) में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने आधार कार्ड पर पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में 10 से अधिक बैंक खाते खुलवाए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर इन खातों से संबंधित चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज प्रति खाते 5,000 रुपये के कमीशन के बदले साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराए थे।

पुलिस ने बताया कि विनय ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह एक अन्य व्यक्ति के कहने पर इस गिरोह से जुड़ा था और बाद में उसने अजीत कुमार शाह तथा प्रद्युम्न को भी इसमें शामिल कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज तीन शिकायतों का पता चला।

सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) गौरव फोगाट ने कहा, ‘‘वर्तमान मामले और अन्य साइबर ठगी के मामलों में आरोपियों की भूमिका, उनके सहयोगियों की पहचान, बैंक खातों के जरिए किए गए वित्तीय लेनदेन तथा साइबर ठगी के व्यापक नेटवर्क के बारे में उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में