गुरुग्राम पुलिस ने आदतन अपराधी की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया
गुरुग्राम पुलिस ने आदतन अपराधी की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया
गुरुग्राम, 30 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधेरा गांव में नरेंद्र उर्फ पव्वा नामक एक अपराधी की अवैध संपत्ति को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 300 वर्ग गज जमीन पर की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध बोरवेल खुदवाई थी और उसका पानी बेचता था।
पुलिस ने बताया कि धनवापुर गांव का रहने वाला पव्वा गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भू-माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई और यह अभियान जारी रहेगा।
भाषा राखी सुभाष
सुभाष

Facebook


