गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में लिये गए

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में लिये गए

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में लिये गए
Modified Date: September 19, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: September 19, 2026 11:12 am IST

गुरुग्राम, 19 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर 30 महिलाओं समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त छापेमारी शुक्रवार रात 10:00 बजे शुरू हुई और शनिवार तड़के 3:00 बजे तक चली।

पुलिस के मुताबिक एक साथ की गई छापेमारी के दौरान 18 स्पा में से आठ में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के शुरुआती साक्ष्य मिले।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अब जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, भौतिक और दस्तावेजी साक्ष्यों का आकलन कर रही है, ताकि इस नेटवर्क और इसके मालिकों, संचालकों, प्रबंधकों और मदद करने वालों की भूमिकाओं का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने बताया कि कुछ स्पा बंद थे, लेकिन अधिकारियों ने जब उन्हें खुलवाया और उनमें पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मौके से 30 महिलाओं और 20 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है ताकि उनकी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और ऐसी गतिविधियों से जुड़े किसी भी संभावित नेटवर्क या इसमें मदद करने वालों की पहचान की जा सके।’’

पुलिस ने बताया कि वह स्पा में मौजूद पुरुषों की भूमिका की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि वह वैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आड़ में की जाने वाली संगठित अवैध गतिविधियों के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं की नीति अपनाती है।

पुलिस ने कहा कि उसने स्पा में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि यह संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम पुलिस, हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी और उनकी टीम, तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में