गुरुग्राम: रियल एस्टेट एजेंट ने ग्राहक से 15 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की, गिरफ्तार
गुरुग्राम: रियल एस्टेट एजेंट ने ग्राहक से 15 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की, गिरफ्तार
गुरुग्राम (हरियाणा), 10 मई (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने जमीन बेचने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक रियल एस्टेट कंपनी के 50 वर्षीय मालिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नोएडा के सेक्टर-75 निवासी महेश मुगाम के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि 20 जनवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘नियॉन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस’ कंपनी ने उसे हरियाणा में पलवल जिले के घुघेरा गांव में लगभग 11.33 एकड़ जमीन बेचने का भरोसा दिलाते हुए दस्तावेज दिखाए थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक अगस्त 2024 को जमीन बेचने का समझौता किया और कुल कीमत व अन्य खर्चों के नाम पर उससे करीब 17 करोड़ रुपये ले लिए।
उसने आरोप लगाया कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और संपर्क भी तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज किया गया और आर्थिक अपराध शाखा-1 की टीम ने जांच के दौरान शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


