गुरुग्राम: मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, वीडियो सामने आया

गुरुग्राम: मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, वीडियो सामने आया

गुरुग्राम: मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, वीडियो सामने आया
Modified Date: June 7, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: June 7, 2026 1:26 pm IST

गुरुग्राम, सात जून (भाषा) गुरुग्राम के एमजी रोड स्टेशन पर 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुई जब वर्षा नामक युवती स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई।

दिल्ली के आयानगर की रहने वाली वर्षा गुरुग्राम के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास एक निजी कंपनी में काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित ट्रैक पर मेट्रो सेवाएं लगभग आधे घंटे तक बाधित रहीं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और मेट्रो कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज महिला के परिवार को दिखाया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने इसे एक दुर्घटना माना और कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया।

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिवार ने इसे एक दुर्घटना माना है और कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।’’

भाषा

सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में