हरियाणा के हांसी में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या
हरियाणा के हांसी में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 11 जून (भाषा) हरियाणा के हांसी में बृहस्पतिवार को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना फव्वारा चौक के पास उस समय हुई जब जिम मालिक कुछ युवक-युवतियों को खुले स्थान पर व्यायाम करा रहा था।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और नजदीक से जिम मालिक पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए।
इस घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


