हासन की पार्टी ने द्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत की
हासन की पार्टी ने द्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत की
चेन्नई, चार मार्च (भाषा) अभिनेता कमल हासन के नेतृत्व वाले मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को द्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत की।
पार्टी के महासचिव ए. अरुणाचलम ने कहा कि उन्होंने टी. आर. बालू के नेतृत्व वाली द्रमुक समिति को विवरण दिया है कि एमएनएम राज्य में गठबंधन को कैसे मजबूत करने में सक्षम होगा।
अरुणाचलम ने द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज द्रमुक सीट बंटवारा समिति और मक्कल निधि मय्यम द्वारा गठित समिति के बीच चर्चा हुई। चर्चा इस बात पर थी कि एमएनएम इस गठबंधन को कैसे मजबूत कर पाएगा। हमने उस पर कुछ डेटा प्रदान किया है।’
उन्होंने कहा कि द्रमुक नेताओं ने सूचित किया कि यह विवरण मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
उनका कहना था, ‘‘हमारे नेता (कमल हासन) के मार्गदर्शन के अनुसार, हमने अपना डेटा उन्हें (द्रमुक) को सौंप दिया है। हम आने वाले दिनों में आगे कार्रवाई के बारे में जानकारी मिलेगी।’’
यह पूछे जाने पर कि एमएनएम कितनी सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, अरुणाचलम ने कहा, ‘‘शुरुआती बातचीत आज हुई है। हम उन विवरण (सीटों के बंटवारे) को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं कर सकते।’’
भाषा हक
हक सुरेश
सुरेश

Facebook


