कानपुर के हैलट अस्पताल में AC फेल, पांच मरीजों ने तोड़ा दम

कानपुर के हैलट अस्पताल में AC फेल, पांच मरीजों ने तोड़ा दम

कानपुर के हैलट अस्पताल में AC फेल, पांच मरीजों ने तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 9, 2018 3:30 am IST

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां आईसीयू में एसी खराब होने से पांच मरीजों की मौत हो गई है, जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. उधर, अस्पताल प्रशासन ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही एसी खराब होने के वजह से मौत की बात से भी इनकार किया है

ये भी पढ़ें- फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, गौरी लंकेश और कलबुर्गी की हत्या एक ही बंदूक से

जानकारी के मुताबिक, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्‍पताल में बुधवार रात 12 बजे एयर कंडीशनिंग सिस्टम ठप हो गया था. बताया जा रहा है कि मेंटीनेंस का ठेका खत्म होने से उसकी मरम्मत भी नहीं हो पाई. ऐसे में चारों तरफ से बंद आईसीयू वार्ड में मरीज तड़प उठे। एसी फेल होने से अंदर हवा का कोई इंतजाम न होने से लगे कंप्यूटर और वेंटिलेटरों ने भी काम करना बंद कर दिया. बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटे में एक-एक करके पांच मरीजों की मौत हो गई.


घटना के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने एयर कंडीशनिंग सिस्‍टम खराब होने से मरीजों की मौत होने से इनकार किया है. उनका कहना है कि बीते 24 घंटे में चार मरीजों की मौत तो हुई है, इनमें एक हार्ट अटैक और बाकी मरीजों की काफी गंभीर बीमारी के चलते मौत हुई है. उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही एयर कंडीशनिंग सिस्‍टम को सही कर दिया जाएगा>

आनन-फानन में डीएम कानपुर मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। इसके बाद डीएम ने मौके पर पहुंच कर आईसीयू में दो पावर एसी लगवाए। वहीं मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। लापरवाही किसने की इसकी जांच की जा रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में