जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और अनुशासन आवश्यक : सीजेआई सूर्यकांत

Ads

जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और अनुशासन आवश्यक : सीजेआई सूर्यकांत

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 01:03 AM IST

चंडीगढ़, 14 फरवरी (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्यों की स्पष्टता, कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं।

सूर्यकांत ने कहा कि इस मार्ग पर ईमानदारी, मूल्य और नैतिकता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीजेआई हरियाणा के रोहतक जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्वर्ण जयंती और भूतपूर्व छात्र अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू को भी सम्मानित किया गया।

सीजेआई ने एमडीयू परिसर में नवनिर्मित स्वर्ण जयंती द्वार का भी उद्घाटन किया।

भाषा

गोला रंजन

रंजन