Petrol Diesel Price 15 February 2026: पेट्रोल 4.39 और डीजल में 5.40 रुपए प्रति लीटर महंगा! आज आधी रात से लागू हो जाएंगे नए रेट, आज ही करा लें टैंक फुल / Image: IBC24 Cusromized
बिजनेस: Petrol Diesel Price 15 February 2026 ताबड़तोड़ महंगाई का सामना कर रही जनता को एक बार फिर सरकार ने झटका देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के हवाले से सामने आ रही खबर के अनुसार सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव होने के बाद सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि आज देर रात तक अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। साथ ही आज आधी रात से पेट्रोल-डीजल के नए रेट लागू कर दिए जाएंगे।
Petrol Diesel Price 15 February 2026 मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4.39 रुपए और डीजल में 5.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। वहीं, मिट्टी के तेल (केरोसिन) में भी 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जबकि लाइट डीजल ऑयल के दाम 6.55 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय पिछले दो हफ्तों के दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल की दरों, घरेलू ईंधन रुझानों और बाजार की समग्र स्थितियों की समीक्षा करने के बाद लिया गया है। पेट्रोलियम डिवीजन ने कहा कि ईंधन दरों को निर्धारित करने से पहले पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, आपूर्ति कारकों और मांग की स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन किया गया था।
दूसरी ओर पाकिस्तान में एक बार फिर तख्ता पलट के संकेत मिल रहे हैं। सुबह-सुबह खबर आ रही है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी देश छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में उनके समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।