नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) जेल से हाल ही में रिहा हुए एक व्यक्ति की शनिवार शाम दिल्ली के रोहिणी में गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस को प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा उसकी हत्या किए जाने का संदेह है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि साहिल नाम का यह व्यक्ति गोगी गिरोह से कथित तौर पर जुड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि शाम करीब सात बजे रोहिणी के सेक्टर 17 के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, साहिल को गोली लगी थी और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाषा यासिर रंजन
रंजन