चंडीगढ़, आठ जनवरी (भाषा) हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली में सोमवार को एक कार पेड़ से जा टकराई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डबवाली के एसएचओ (नगर) उपनिरीक्षक सलिंदर सिंह ने बताया, ”शुरुआती जांच से ऐसा संकेत मिला है कि कार चालक की गाड़ी चलाते हुए संभावित रूप से आंख लग गई होगी।”
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेक नहीं लगाया गया था, जिसकी वजह से गाड़ी तेज रफ्तार में पेड़ से टकराई।
सिंह ने बताया कि वाहन में सवार अधिकांश लोग एक ही परिवार के थे, जो राजस्थान के श्री गंगानगर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि वे हिसार की ओर जा रहे थे और शेरगढ़ गांव के पास यह दुर्घटना हुई।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप