हरियाणा: कैबिनेट ने गौशालाओं के लिए साझा भूमि पट्टे पर देने की अनुमति दी

हरियाणा: कैबिनेट ने गौशालाओं के लिए साझा भूमि पट्टे पर देने की अनुमति दी

हरियाणा: कैबिनेट ने गौशालाओं के लिए साझा भूमि पट्टे पर देने की अनुमति दी
Modified Date: April 6, 2023 / 10:07 am IST
Published Date: April 6, 2023 10:06 am IST

चंडीगढ़, पांच अप्रैल (भाषा) हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘पंजाब विलेज कॉमन लैंड्स (रेगुलेशन) रूल्स 1964’ में संशोधन कर ग्राम पंचायतों को गौशालाओं, बायोगैस संयंत्रों और पशु चिकित्सालयों की स्थापना करने वाली परोपकारी संस्थाओं या धर्मार्थ संस्थानों को गांव की जमीन पट्टे पर देने की अनुमति दी।

ग्राम पंचायतें ‘शामलात देह’ भूमि (आरक्षित और सामान्य उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली गांव की जमीन) को भी उन परोपकारी संस्थाओं या धर्मार्थ संस्थानों को पट्टे पर देगी जो अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, ‘पंचगव्य’ उत्पाद और चारा की खेती करना चाहते हैं।

‘पंचगव्य’ गाय से प्राप्त दूध, मूत्र, गोबर, घी और दही से संबंधित है। आयुर्वेद और पारंपरिक भारतीय ​​​​पद्धतियों में इसका औषधीय महत्व है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।

एक अन्य फैसले में कैबिनेट ने ‘सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एसएमडीए), सोनीपत, 2023’ विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी।

भाषा साजन प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"