नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को बुधवार को एक दिन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया।
सीबीआई ने अधिकारी की पांच दिन की हिरासत का अनुरोध किया था।
गहलावत को नकली दवा बनाने वाले गिरोह की जांच के सिलसिले में तीन करोड़ रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी गहलावत को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।
अदालत के विस्तृत आदेश का इंतजार है।
भाषा
शफीक अविनाश
अविनाश