हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘स्वर-सूर्य’ पंडित जसराज की प्रतिमा का अनावरण किया

Ads

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 'स्वर-सूर्य' पंडित जसराज की प्रतिमा का अनावरण किया

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 01:12 AM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 01:12 AM IST

चंडीगढ़, दो फरवरी (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिवंगत शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की 96वीं जयंती के अवसर पर फतेहाबाद जिले के उनके पैतृक गांव पीली मंदोरी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

राज्य सरकार की ‘संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सैनी ने पंडित जसराज को भारतीय शास्त्रीय संगीत का ‘स्वर-सूर्य’ बताया, जिनके व्यक्तित्व ने न केवल देश बल्कि पूरे विश्व को आलोकित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद में कार्यक्रम में आने से पहले उन्होंने सुबह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा की जनता को अपनी शुभकामनाएं दीं और पंडित जसराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा

शुभम राजकुमार

राजकुमार