LIVE NOW
Today Breaking News And Live Updates 3rd FEB. 2026: बजट सत्र का पांचवा दिन आज, संसद भवन में होगी NDA की बैठक, पीएम मोदी करेंगे सांसदों को संबोधित

Ads

Today Breaking News And Live Updates 3rd FEB. 2026: बजट सत्र का पांचवा दिन आज, संसद भवन में होगी NDA की बैठक

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 09:01 AM IST

Today Breaking News And Live Update 3rd FEB. 2026/Image Credit: IBC24.in

Today Breaking News And Live Updates 3rd FEB. 2026: नई दिल्ली: आज यानी मंगलवार को संसद के बजट सत्र का पांचवा दिन है। सदन में आज भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था।

राहुल के भाषण में हुआ था हंगामा

राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा है कि, 31 अगस्त 2020 को 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका था।

संसद भवन परिसर में होगी NDA की बैठक

इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका था। राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका था। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका था। आज NDA के सांसदों का बैठक होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद संसद भवन कैंपस में जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित कर सकते हैं।