Bilaspur Crime News/Image Credit: IBC24.in
Bilaspur Crime News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने नेशनल हाईवे में लूट करने वाले 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की कार, मोबाइल और नगदी बरामद कर ली है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से वारदात के (Bilaspur Crime News) समय उपयोग की गई दो कार और 4 मोबाइल भी बरामद किए हैं। सभी आरोपी कोरिया और सरगुजा के रहने वाले हैं। यह पूरी कार्रवाई रतनपुर पुलिस ने की है।
Bilaspur Crime News: इस मामले में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार राज के नाम पीड़ित ने थाने में लूट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो अपनी 3 महिला रिश्तेदारों को स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 एई 3400 में लेकर बिल्हा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के गांव में मेला देखने गए थे। जब वे वापस लौट (Bilaspur Crime News) रहे थे तब नेशनल हाईवे में स्थित हाइवे किंग ढाबा के पास गाड़ी रोकी। इस दौरान 2 कार में कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट की। उसकी कार स्विफ्ट डिजायर और कार में रखे 3 मोबाइल,गाड़ी में रखे महिला पर्श में रखे 7 से 8 हज़ार रुपए को लूटकर ले गए ।घटना की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया ।
Bilaspur Crime News: पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी हुई स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 बी ई 3400 एवं 3 मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 8000 रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में शामिल 1 क्रेटा, 1अरटिगा कार एवं 4 मोबाईल जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों विद्यादास महंत पिता स्व .ग्वाल दास महंत उम्र 43 वर्ष पता सीतापुर खड़गांव थाना सीतापुर, जिला सरगुजा हाल मुकाम तहसील कार्यालय परिसर लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग,रामसुन्दर पिता रामसाय उम्र 32 साल पता बनखेता (Bilaspur Crime News) खरवर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग,राजीव कुमार सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 37 वर्ष पता हर्रापारा वार्ड नंबर 01 बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया छ.ग.और गुलशन कुजुर पिता स्व सुशील कुजुर उम्र 47 वर्ष पता चरचा कालरी थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-