अंबाला (हरियाणा), 30 नवंबर (भाषा), हरियाणा के अंबाला जिले में 17 वर्षीय एक किशोर ने अपने घर में फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को संदेह है कि वह पढ़ाई की वजह से दबाव में था।
अंबाला छावनी क्षेत्र में प्लंबर का काम करने वाले लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे उनके बेटे ने मंगलवार को उस समय आत्महत्या कर ली जब वह घर पर अकेला था।
पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे के लिए कुछ महीने पहले ट्यूशन की व्यवस्था की थी ताकि वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके, लेकिन वह ट्यूशन जाने को इच्छुक नहीं था।
पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे को भरोसा दिया था कि वह जबरन ट्यूशन जाने को नहीं कहेंगे।
पुलिस को संदेह है कि लड़के ने पढ़ाई के दबाव में यह कदम उठाया होगा।
भाषा धीरज मनीषा
मनीषा