हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने गुरुग्राम में 32 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने गुरुग्राम में 32 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने गुरुग्राम में 32 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Modified Date: April 8, 2023 / 09:58 am IST
Published Date: April 7, 2023 9:41 pm IST

गुरुग्राम, सात अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को गुरुग्राम में 32 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज सहित दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

खट्टर ने लोगों को बसई चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक एक रेलवे ओवरब्रिज और गुरुग्राम जिले में पुनर्निर्मित सिकंदरपुर जल निकाय और “वाटरशेड” परिसर को समर्पित किया।

उन्होंने कहा, “सरकार ने गुरुग्राम के नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय काम किया है और उसी को जारी रखते हुए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।”

खट्टर ने कहा कि बसई में रेलवे ओवरब्रिज हीरो होंडा चौक और इसके आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे से बेहतर संपर्क प्रदान करेगा और गुरुग्राम-झज्जर रोड पर बने पुराने ओवरब्रिज पर यातायात की भीड़ को कम करेगा।

इस अवसर पर हरियाणा के विधायक सुधीर सिंगला और राकेश दौलताबाद, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ सुधीर राजपाल और उपायुक्त निशांत कुमार यादव भी उपस्थित थे।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में