हरियाणा : हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

Ads

हरियाणा : हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 31, 2023 / 01:05 PM IST,
    Updated On - May 31, 2023 / 01:05 PM IST

हिसार, 31 मई (भाषा) हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक कार ने वहां खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, कार में सवार होकर पांच लोग रोहतक जिले के खरकड़ा गांव से हांसी की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान खरकड़ा गांव निवासी संदीप, प्रदीप, प्रवीण, अनूप व प्रकाश नेपाली के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुई महिला को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा