कोविड-19 से पीड़ित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत स्थिर

Ads

कोविड-19 से पीड़ित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत स्थिर

  •  
  • Publish Date - December 16, 2020 / 06:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (भाषा) गुरुग्राम के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उपचार करा रहे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत स्थिर है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

विज (67) को मंगलवार शाम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंत्री को पांच दिसंबर को कोराना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को बेचैनी की शिकायत पर रोहतक के स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।

बयान में कहा गया, “गुरुग्राम के मेदांता-द मेडिसिटी में 15 दिसंबर रात नौ बजे भर्ती कराए गए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कोविड-19 का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है।”

मेडिकल बुलेटिन में मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए के दुबे ने कहा कि विज को कोविड निमोनिया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी जरूरी जांच की गई है और उनकी रिपोर्ट संतोषजनक है।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप