हरियाणा : पंचकूला के रामगढ़ परीक्षण रेंज में उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण होगा
हरियाणा : पंचकूला के रामगढ़ परीक्षण रेंज में उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण होगा
चंडीगढ़, 31 मई (भाषा) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख प्रयोगशाला ‘टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी’ (टीबीआरएल) रविवार को हरियाणा के पंचकूला जिले स्थित रामगढ़ परीक्षण रेंज में उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
परीक्षण को देखते हुए पंचकूला जिले के भानू और बिल्ला गांवों के निवासियों को निर्धारित अवधि के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के दौरान बम के टुकड़े लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं और विस्फोट स्थल से दो किलोमीटर तक के क्षैतिज दायरे में फैल सकते हैं इसलिए परीक्षण को सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए विस्फोट स्थल के चारों ओर दो किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र निर्धारित किया गया है।
चूंकि भानू और बिल्ला गांव बम के टुकड़े गिरने के लिहाज से खतरे वाले क्षेत्र के भीतर आते हैं, इसलिए पंचकूला जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से परीक्षण अवधि के दौरान घरों के भीतर रहने को कहा है।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


