हरियाणा: पारा सामान्य से ऊपर चढ़ा, नारनौल 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा

हरियाणा: पारा सामान्य से ऊपर चढ़ा, नारनौल 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा

हरियाणा: पारा सामान्य से ऊपर चढ़ा, नारनौल 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा
Modified Date: April 20, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: April 20, 2026 8:43 pm IST

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिसमें नारनौल सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक था।

हिसार में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 39.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 41.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 39 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा।

बठिंडा राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अमृतसर में पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में