गोवा के 18,575 कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना से मिला लाभ: सावंत
गोवा के 18,575 कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना से मिला लाभ: सावंत
पणजी, आठ अगस्त (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि राज्य में पीएम विश्वकर्मा योजना से 18,575 कारीगरों को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक कामों को बचाने और आर्थिक अवसर पैदा करने के लिए प्रयास कर रही है।
हस्तशिल्प और छोटे उद्योगों से जुड़ी योजनाओं पर आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि 12,174 लाभार्थियों ने कौशल प्रशिक्षण लिया है, जबकि 7,442 लोगों को उनके घरों पर उपकरण किट उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कुल 18,575 लोगों को लाभ मिला है।
साल 2023 में शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, उपकरण किट, ऋण सहायता और अन्य मदद उपलब्ध कराई जाती है।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


