हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले
Modified Date: May 27, 2026 / 01:21 am IST
Published Date: May 27, 2026 1:21 am IST

चंडीगढ़, 26 मई (भाषा) हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए।

सरकार ने हरियाणा नागरिक सेवा (एचसीएस) के तीन अधिकारियों के तबादले के भी आदेश जारी किए हैं।

एक सरकारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए आईएएस अधिकारियों में जींद के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा शामिल हैं, जिन्हें मंदीप कौर के स्थान पर निदेशक, मानव संसाधन, हरियाणा और विशेष सचिव, हरियाणा मानव संसाधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में, रोहतक संभाग के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) के पद पर तैनात शुभम को रोहतक का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इससे पहले सोमवार को हरियाणा सरकार ने छह आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

भाषा

सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में