भूस्खलन की चपेट में आने से हरियाणा की महिला श्रद्धालु की मौत, पति और पुत्री घायल

भूस्खलन की चपेट में आने से हरियाणा की महिला श्रद्धालु की मौत, पति और पुत्री घायल

भूस्खलन की चपेट में आने से हरियाणा की महिला श्रद्धालु की मौत, पति और पुत्री घायल
Modified Date: June 23, 2025 / 07:45 pm IST
Published Date: June 23, 2025 7:45 pm IST

गोपेश्वर 23 जून (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच पातालगंगा के समीप भूस्खलन की चपेट में एक कार के आने से उसमें सवार हरियाणा की एक महिला श्रद्धालु की मृत्यु हो गयी जबकि उसका पति एवं बेटी घायल हो गए। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।

चमोली के जिलाधिकारी डा संदीप तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से घायल पिता-पुत्री को पीपलकोटी में उपचार के लिए लाया गया है।

तिवारी के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। महिला की मौके पर मौत हो गयी जिसकी पहचान हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली 36 वर्षीया शिल्पा के रूप में हुई है ।

पुलिस ने बताया कि घायलों में अंकित (40) तथा उनकी 10 वर्षीय पुत्री ख्वाहिश शामिल हैं ।

उधर, भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से पीपलकोटी के पास सड़क पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है ।

भाषा सं दीप्ति राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में