हरियाणा में कोविड-19 के 16 नये मामले, एक मरीज की मौत

Ads

हरियाणा में कोविड-19 के 16 नये मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - August 26, 2021 / 08:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

चंडीगढ, 26 अगस्त (भाषा) हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7,70,411 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,671 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक जींद जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई। संक्रमण के नये मामलों में गुरुग्राम से छह जबकि पंचकूला से संक्रमण के दो नये मामले सामने आए। बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 660 हो गयी है।

हरियाणा में अब तक कुल 7,60,080 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा

रवि कांत माधव

माधव