जलपरी को कभी देखा है? देखिए वायरल वीडियो.

Ads

जलपरी को कभी देखा है? देखिए वायरल वीडियो.

  •  
  • Publish Date - December 22, 2017 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

आपने बचपन में जलपरी की कहांनी सुनी होगी. वही जलपरी जो हमारे लिए एक कल्पना से ज्यादा कुछ नहीं है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ‘रहस्यमयी जलपरी’ का वीडियो खुब वायरल हो रहा. वीडियो में दावा किया जा रहा था कि ये एक जलपरी है. बताया गया कि ये जलपरी पटना में गंगा किनारे मिली है. इतना ही नहीं,  यकीन होना भी लाजमी है क्योंकि वायरल वीडियो में जलपरी सांस लेती दिखाई दे रही है।

देखिए वीडियो-

 

ये वीडियो देखने के आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे. जैसे क्या ये सच में जलपरी है? अगर ये जलपरी नहीं है तो क्या है? या ये नकली जलपरी है तो ये सांस कैसे ले रही है? इसलिए हम आपको बताते हैं इस रहस्यमयी जलपरी का रहस्यमयी राज.

विराट अनुष्का की खूबसूरत जोड़ी को अशिर्वाद देने पहुंचे मोदी, देखें तस्वीरें 

तो सबसे पहले ये जान लें कि वीडियो में जो आप देख रहे हैं वो न तो कोई जलपरी है और न ही कोई और जीव, बल्कि ये एक आर्ट है। वीडियो में दिख रही ये कलाकारी म्यांमार के रहने वाले एक आर्टिस्ट की है. इस कलाकार ने लकड़ी और फ़ायबर से ये मूर्ति बनाई है। अब आपके आखिरी सवाल कि अगर ये जलपरी-फाइबर से बनी कलाकृति है तो फिर सांस कैसे ले रही है? तो सांस इसलिए ले रही है क्योंकि इसके गले में एक मोटर फ़िट की गई है, जब तक वो मोटर चलती है, उसके वायब्रेशन से मूर्ति की गर्दन फड़कती है, जो दिखने में सांस लेने जैसी दिखती है।

 

वेब डेस्क, IBC24