गौतर बुद्ध नगर में स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन

गौतर बुद्ध नगर में स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन

गौतर बुद्ध नगर में स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन
Modified Date: June 11, 2026 / 09:45 am IST
Published Date: June 11, 2026 9:45 am IST

नोएडा, 11 जून (भाषा) केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह तक स्वास्थ्य शिविरों के साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन 14 जून से 21 जून तक किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला आदि आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा संस्थान आदि स्थानों पर विकसित भारत और उत्तर प्रदेश विषय पर संवाद होगा। उन्होंने बताया कि साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले रोजगार के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 17 से 20 जून विकास प्रदर्शनी लगायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मेला भी लगाया जाएगा, जिसके तहत लोगों की स्वास्थ्य जांच सहित जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सकीय संस्थानों में 21 जून को योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

भाषा सं. वैभव अमित

अमित


लेखक के बारे में