राम जन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश

Ads

राम जन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश

  •  
  • Publish Date - February 26, 2019 / 02:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच आज अयोध्या में राम मंदिर के मामले में सुनवाई करेगी। इस बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के अलावा जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर शामिल हैं। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ शीर्ष कोर्ट 14 अपीलों पर सुनवाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या की 2 दशमलव 77 एकड़ भूमि विवाद से संबंधित मामले में कुल 14 अपीलें दायर की गई हैं। ये सभी अपीलें 30 सितंबर, 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं।

ये भी पढ़ें-आईटीआई का छात्र छिपकर बनाता था महिलाओं का नहाते हुए वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या मसले पर सुनवाई से ठीक एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या में पूजा करने की इजाजत मांगी थी। जिस पर भी सुप्रीम कोर्ट आज कुछ फैसला सुना सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी अयोध्या मसले पर जल्द सुनवाई करने की अपील करते हुए याचिका दायर कर चुके हैं, जिस पर सुप्रीम कोर्ट से उन्हें फटकार भी लगी थी। तब कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि वह मामले में पक्षकार नहीं हैं, इसलिए इस प्रकार की अपील ना करें।