BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Krishna Janmabhoomi Case: श्री कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में आज होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने जताई ये उम्मीद

Krishna Janmabhoomi Case: श्री कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी।

Krishna Janmabhoomi Case/ Image Credit: IBC24 File Photo

Krishna Janmabhoomi Case/ Image Credit: IBC24 File Photo

karan nepali
Published: 19 Mar 2025 | 11:36 amModified: 19 Mar 2025 | 11:41 am
HIGHLIGHTS
  1. श्री कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी।
  2. दिनेश शर्मा ने कहा कि, आज की सुनवाई में न्यायालय पेंडिंग पड़े उन प्रार्थना पत्रों पर विचार करेगा, जिन्हें पहले दाखिल किया गया था।
  3. याचिकाकर्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि हिंदू पक्ष को अदालत से न्याय मिलेगा।

मथुरा: Krishna Janmabhoomi Case: श्री कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष की तरफ से केस लड़ रहे दिनेश शर्मा ने इस मामले में बताया कि, पिछली सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने ASI (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) को पार्टी बनाने के लिए हिंदू पक्ष द्वारा दी गई संशोधन प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: कैसा था सीएम साय का दिल्ली दौरा? दो दिनों में इन बड़े नेताओं से की मुलाकात, औद्योगिक नीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

दिनेश शर्मा ने बताई हिंदू पक्ष की प्रमुख मांग

Krishna Janmabhoomi Case:  दिनेश शर्मा ने कहा कि, आज की सुनवाई में न्यायालय पेंडिंग पड़े उन प्रार्थना पत्रों पर विचार करेगा, जिन्हें पहले दाखिल किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू पक्ष की प्रमुख मांग है कि मंदिर की भूमि को मंदिर को वापस दिया जाए, जबकि मुस्लिम पक्ष चाहता है कि पूजा उपासना अधिनियम 1991 के तहत यह मामला लंबा खींचा जाए।

याचिकाकर्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि हिंदू पक्ष को अदालत से न्याय मिलेगा और यह मामला केवल सबूतों के आधार पर सुलझेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम पक्ष का प्रयास केवल इस मामले को लंबा खींचने का हो सकता है, लेकिन अंततः हिंदू पक्ष की जीत सुनिश्चित है।

याचिकाकर्ता ने बताया कि हिंदू पक्ष की बात तो यही है कि यह विवादित ढांचा तलवार के दम पर जबरदस्ती बनाया गया था और हिंदू पक्ष को उम्मीद है कि हम कलम की ताकत से यह लड़ाई अवश्य जीतेंगे, क्योंकि सबको पता है कि मुगल शासकों ने हमारे मंदिर पर आक्रमण किया और मंदिरों को तोड़ा। मंदिर की जमीन को समतल कर दिया।

यह भी पढ़ें: IBC24 Shakti Samman 2025: प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करेगा IBC24, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन होगी शक्ति सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि, इतने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 

हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद : दिनेश शर्मा

Krishna Janmabhoomi Case:  शर्मा ने कहा कि, आक्रांताओं ने हमेशा भारत को लूटा। मंदिरों से बेशकीमती मूर्तियां अपने खजाने में भर लीं, ऐसे में हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद है। याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा ने अदालत की सुनवाई पर विश्वास व्यक्त किया और कहा कि न्याय की उम्मीद बनी हुई है।

बता दें कि, यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रहा है। इससे पहले भी इस मामले में कई बार सुनवाई हो चुकी है। इससे पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के जमीनी विवाद मामले में श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने जन्मभूमि संबंधी सभी मामलों में याचियों को एक मंच पर आने की अपील की थी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: श्री कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद के बीच भूमि विवाद से संबंधित है, जिसमें हिंदू पक्ष मंदिर की भूमि वापस प्राप्त करने की मांग कर रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष पूजा उपासना अधिनियम 1991 के तहत मामला लंबा खींचने का प्रयास कर रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Hearing will be held today in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case, Hindu side expressed this hope

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm