उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बस के खाई में गिरने से भारी जनहानि की आशंका

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बस के खाई में गिरने से भारी जनहानि की आशंका

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बस के खाई में गिरने से भारी जनहानि की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 4, 2022 10:26 pm IST

पौड़ी (उत्तराखंड), चार अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में मंगलवार शाम 45-50 लोगों को लेकर जा रही एक बस के खाई में गिरने से भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष ने यह जानकारी दी।

वाहन लालढांग से बीरोंखाल के एक गांव की ओर जा रहा था, तभी शादी समारोह के मेहमानों से भरी हुई बस सिमरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, दुर्घटना शाम को करीब साढ़े सात बजे हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और गांव के निवासी अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं।

उनका कहना है कि हादसे में हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है।

हालांकि, आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जानकारी की इंतजार किया जा रहा है।

भाषा

फाल्गुनी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में