तमिलनाडु और पुडुचेरी में व्यापक वर्षा की संभावना, चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
तमिलनाडु और पुडुचेरी में व्यापक वर्षा की संभावना, चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
चेन्नई, 14 अक्टूबर (भाषा) चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ऊपरी चक्रवाती प्रवाह के प्रभाव के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई है।
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि रानीपेट जिले के पलार एनीकट, पुदुकोट्टई के अयिंकुडी, तेनकासी, और वेल्लोर जिले के अम्मुंडी में पिछले 24 घंटों में आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
रामेश्वरम, तिरुपथुर जिले के वडापुडुपट्टू, सिवगिरी (तेनकासी), सिवगंगा जिला, तोंडियारपेट (चेन्नई), बोडिनायकनूर (थेनी), और एमजीआर नगर (चेन्नई) में पिछले 24 घंटों में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि चेन्नई और इसके आसपास, आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। ‘‘कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।’’
भाषा मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


