केरल में भारी बारिश जारी, तीन जिलों में आईएमडी ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

केरल में भारी बारिश जारी, तीन जिलों में आईएमडी ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया

केरल में भारी बारिश जारी, तीन जिलों में आईएमडी ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया
Modified Date: July 9, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: July 9, 2026 12:22 pm IST

तिरुवनंतपुरम, नौ जुलाई (भाषा) केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार के लिए राज्य के तीन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार के लिए एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, कन्नूर और कासरगोड सहित छह अन्य जिलों में भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट का मतलब 24 घंटे में 115 मिलीमीटर (मिमी) से 204 मिमी तक जबकि ‘येलो अलर्ट’ का अर्थ 64 मिमी से 115 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ने और उनकी शाखाएं टूटकर गिरने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

केरल के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति की भी खबरें हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में