Trains Cancelled List Today : नई दिल्ली। इस समय देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है। कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। वहीं दक्षिण भारत में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी है। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लोगों को जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पीएम मोदी ने भी दोनों ही राज्यों के सीएम से हालात का जायजा लिया है। ऐसे में समय में दक्षिण मध्य रेलवे ने कई स्थानों पर भारी बारिश और पटरियों पर जलभराव के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कई गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि किन ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव हुआ है।