UP Police Viral Video | Photo Credit: IBC24
उज्जवल रस्तोगी/कौशाम्बी: UP Police Viral Video कौशाम्बी में दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठकर बार बालाओं के डांस कार्यक्रम (Kaushambi police viral video) को देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। मामले का संज्ञान पुलिस अधीक्षक ने लिया है।
UP Police Viral Video पूरा मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर गांव का है। बुधवार को यहां मेले का आयोजन किया गया था। मेले में देर रात डांस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठकर मंच पर चल रहे डांस कार्यक्रम को देखते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की नजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर भी उठने लगी है। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कार्यक्रम देखने में व्यस्त नजर आए। बताया जा रहा है कि इस दौरान सिपाही राघवेंद्र और गोविन्द राणा हब्बूनगर मे ड्यूटी मेले में लगाई गई थी। इनमें एक पुलिसकर्मी नगर चौकी और दूसरा तिवारी देवीगंज चौकी में तैनात बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण पप्रजापति ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी को जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच में यह देखा जाएगा कि वायरल वीडियो कब का है, उस समय दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी क्या थी और क्या उन्होंने निर्धारित ड्यूटी में लापरवाही बरती थी। पुलिस विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों की जांच और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।