RailTel Corp Share Price: नवरत्न कंपनी को मिल रहे धड़ाधड़ ऑर्डर! शेयर ने अचानक पकड़ी रफ्तार, निवेशकों पर हुई पैसों की बारिश!

Ads

RailTel Corp Share Price: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद गुरुवार 17 सितंबर को रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कंपनी ने जानकारी दी कि उसे 63.15 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। (NSE: RAILTEL, BSE: 543265)

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 04:10 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 04:22 PM IST

(RailTel Corp Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • रेलटेल को मिला ₹63.15 करोड़ का नया ऑर्डर।
  • ऑर्डर WAVES OTT प्लेटफॉर्म से जुड़ा है।
  • अगस्त में कंपनी को 3 बड़े ऑर्डर मिले थे।

नई दिल्ली: RailTel Corp Share Price: आज गुरुवार 17 सितंबर को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर (RailTel Corp Share Price) में शानदार खरीदारी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर एक समय लगभग 5% चढ़कर 265.56 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। शेयर में इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी को मिला नया ऑर्डर रहा। रेलटेल ने बताया कि उसे 63.15 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को प्रसार भारती के दूरदर्शन महानिदेशक की ओर से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। यह काम मौजूदा WAVES OTT प्लेटफॉर्म पर फीचर्स और सर्विसेज उपलब्ध कराने से जुड़ा है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 11 फरवरी 2029 तक पूरा करना होगा।

अगस्त में भी मिले थे 3 बड़े काम

रेलटेल को पिछले महीने भी कई महत्वपूर्ण ऑर्डर (RailTel Corp Share Price) मिले थे। 20 अगस्त को कंपनी को वेस्टर्न कोलफील्ड्स से MPLS VPN नेटवर्क तैयार करने के लिए 164 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। इससे पहले एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन से 166.8 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ था। वहीं, 13 अगस्त को दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी से कंपनी को 63 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। यानी अगस्त से सितंबर तक कंपनी को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं, जिससे उसकी ऑर्डर बुक को सपोर्ट मिला है।

पहली तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

रेलटेल ने जुलाई में वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 66 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले लगभग स्थिर था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 20.1% बढ़कर 893.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 743.8 करोड़ रुपये था। इस दौरान EBITDA भी 116 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन 15.6% से घटकर 14.7% रह गया।

RailTel Corporation of India Ltd – शेयर अपडेट (17 सितंबर 2026)

विवरण मान
वर्तमान कीमत ₹259.75
आज का बदलाव +₹7.40 (+2.93%)
समय 17 सितम्बर, 3:30 PM IST
Open ₹254.75
High ₹265.65
Low ₹253.95
Market Cap ₹8.34K Cr
P/E Ratio ₹ 24.08
52-Week High ₹412.90
52-Week Low ₹245.00
Dividend Yield 1.44%
Quarterly Dividend ₹0.94

शेयर की चाल और हिस्सेदारी

रेलटेल का शेयर पिछली क्लोजिंग 252.35 रुपये के मुकाबले बढ़कर 265.65 रुपये (RailTel Corp Share Price) तक पहुंचा। शेयर का 52-वीक हाई 412.90 रुपये और लो 245 रुपये है। इस साल अब तक शेयर में करीब 30% की गिरावट दर्ज हुई है। शेयरहोल्डिंग की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 72.84% है, जो करीब 23.37 करोड़ शेयर के बराबर है। बाकी 27.16% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 0.29% और बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 0.69% है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

रेलटेल को कितना बड़ा ऑर्डर मिला?

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को ₹63.15 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

यह ऑर्डर किससे मिला है?

कंपनी को यह काम प्रसार भारती के दूरदर्शन महानिदेशक से मिला है।

ऑर्डर किस काम से जुड़ा है?

यह मौजूदा WAVES OTT प्लेटफॉर्म पर फीचर्स और सर्विसेज उपलब्ध कराने से संबंधित है।

रेलटेल का शेयर कितने रुपये तक पहुंचा?

17 सितंबर को शेयर करीब 5% की तेजी के साथ ₹265.65 के स्तर तक पहुंच गया।