लोहरदगा में जंगली हाथियों के झुंड ने रातभर तबाही मचाई

लोहरदगा में जंगली हाथियों के झुंड ने रातभर तबाही मचाई

लोहरदगा में जंगली हाथियों के झुंड ने रातभर तबाही मचाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 14, 2021 12:29 am IST

लोहरदगा, 13 नवंबर (भाषा) झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र के तिलसिरी गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचायी।

हाथियों के झुंड ने किसी के खेत को रौंदा, किसी के घर को तोड़ा तो किसी की फसलों को बर्बाद कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड भरनो थाना क्षेत्र के अमलीया जंगल से रात लगभग साढ़े नौ बजे तिलसिरी गांव पहुंचा था। हाथियों का झुंड तिलसिरी गांव में तबाही मचाने के बाद सुबह लगभग पांच बजे वापस अमलीया जंगल की ओर लौट गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों में इतना भय व्याप्त था कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह गांव में हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने की सूचना वन विभाग, प्रखंड मुख्यालय को और थाने को दी गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग ग्रामीणों की क्षति का आकलन करते हुए उन्हें मुआवजा दे।

भाषा सं इन्दु देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में