आइजोल, 17 सितंबर (भाषा) असम राइफल्स के जवानों ने म्यांमा सीमा के पास पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की 2.46 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर जवानों ने मंगलवार को मेलबुक रोड क्षेत्र में तिआउ नदी के पास अभियान चलाया और उन्हें देखते ही दो संदिग्ध हथियार छोड़कर म्यांमा की सीमा के पार भाग गए।
उन्होंने बताया कि हेरोइन को ले जाने के लिए प्रयुक्त वाहन सहित प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
बयान में कहा गया कि जब्त हेरोइन को आगे की जांच के लिए जोखावथर पुलिस को सौंप दिया गया है।
भाषा सुमित मनीषा
मनीषा