जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 12 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद

जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 12 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद

जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 12 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद
Modified Date: March 12, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: March 12, 2026 5:45 pm IST

जम्मू, 12 मार्च (भाषा) जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई करीब दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 101वीं बटालियन ने बुधवार देर रात बिश्नाह क्षेत्र के बहादुरपुरा गांव में एक खेत से यह हेरोइन बरामद की।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ड्रोन से सामान गिराए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान रस्सी और हुक से जुड़ा एक बैग बरामद हुआ जिसमें हेरोइन के छोटे पैकेट थे।

पुलिस ने इस बरामदगी को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया है।

पुलिस ने इस बरामदगी को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया। जहां यह हेरोइन गिराई गई थी वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित है।

अधिकारियों के अनुसार, बरामद पैकेट में लगभग दो किलोग्राम हेरोइन है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपये है।

बिश्नाह पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने नागरिकों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों से अपील की है कि वे अपने इलाके में होने वाली अवैध मादक पदार्थ गतिविधियों के बारे में जानकारी दें।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में