कोलकाता में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 12, 2022 12:38 am IST

कोलकाता, 11 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सियालदह क्षेत्र में सोमवार को दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नदिया और दक्षिण 24 परगना जिलों के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

उन्होंने कहा कि एंटली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में