मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो लोग पकड़े गए
मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो लोग पकड़े गए
इंफाल, 14 सितंबर (भाषा) सुरक्षाबलों ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की और दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। रक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया कि यह अभियान शनिवार को चलाया गया।
भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स ने एनसीबी के साथ समन्वय में चूड़ाचांदपुर जिले में दो वाहनों को रोका और करीब 2.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन नंबर-4 बरामद की, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है।’’
बयान में कहा गया कि इस संबंध में दो लोगों हिरासत में लिया गया है।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


