मिजोरम में छह करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त

मिजोरम में छह करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त

मिजोरम में छह करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त
Modified Date: June 23, 2023 / 10:30 pm IST
Published Date: June 23, 2023 10:30 pm IST

आइजोल, 23 जून (भाषा) असम राइफल्स और राज्य सरकार की एजेंसियों ने दो अलग-अलग अभियानों में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को असम राइफल्स और राज्य आबकारी एवं मादक पदार्थ विभाग की एक संयुक्त टीम ने लुंगलेई जिले के सेरकॉन इलाके में एक अभियान चलाया, जिस दौरान एक वाहन में छिपा कर रखी गई हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उसी दिन चलाये गये एक अन्य अभियान में असम राइफल्स और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सैतुअल जिले के कावबेल में 145 ग्राम हेरोइन जब्त की।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा

सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में