जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई आठ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई आठ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
जम्मू, 12 मार्च (भाषा) अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 1.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन को बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत आठ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि यह बरामदगी बुधवार देर रात बहादुरपुरा गांव में बिष्नाह क्षेत्र से की गई, जब एक स्थानीय व्यक्ति ने खेत में पड़े एक बैग को देखा।
अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि बैग को सीमा पार से एक पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिराया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा मनीषा माधव
माधव

Facebook


