High-Powered Task Force: एक्शन मोड में PM मोदी.. एग्ज़ाम रिफॉर्म्स के लिए हाई पावर टास्क फोर्स के गठन का ऐलान.. इस मशहूर शख्सियत को सौंपी जिम्मेदारी

Ads

केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया है। नंदन नीलेकणी इसकी अध्यक्षता करेंगे और कई विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 09:17 PM IST

High-Powered Task Force for Examination System Reforms || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • नंदन नीलेकणी करेंगे अगुवाई।
  • परीक्षा सुधारों पर बनेगी रिपोर्ट।
  • विशेषज्ञों की टीम हुई गठित।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के एग्जाम सिस्टम में सुधार के लिए एक हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स की अगुवाई मशहूर टेक्नीकल स्पेशलिस्ट नंदन नीलेकणी करेंगे। (High-Powered Task Force for Examination System Reforms) सरकार का कहना है कि इसका मकसद परीक्षा सिस्टम को अधिक ट्रांसपेरेंट, भरोसेमंद और टेक्नीकल बेस्ड बनाना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन विशेषज्ञों को मिली जिम्मेदारी

इस टास्क फोर्स में पूर्व इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा को भी शामिल किया गया है।

पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया, वे आज जेल में हैं।” (High-Powered Task Force for Examination System Reforms) पीएम मोदी ने बताया कि सरकार पहले ही फास्ट-ट्रैक कोर्ट बना चुकी है और अब संसद में ऐसा नया कानून लाने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान होंगे।

तकनीक आधारित होगी परीक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह भरोसेमंद और पारदर्शी बनाना जरूरी है। इसके लिए तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नंदन नीलेकणी के नेतृत्व वाली यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद फैसला

सरकार की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। (High-Powered Task Force for Examination System Reforms) वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर चल रहा अपना छात्र आंदोलन भी वापस लेने का ऐलान कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: पालघर के एक बिल्डर से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी

भारत आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचा

आम लोगों के हित के लिए काम करें आयकर अधिकारी : सीतारमण

वॉशिंगटन पहले टेस्ट से बाहर, रेड्डी और हर्षित का श्रीलंका में खेलना संदिग्ध

बिहार: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

कच्चे तेल के दाम, फेडरल रिजर्व के ब्याज पर निर्णय से तय होगी बाजार की दिशा

हाई पावर टास्क फोर्स की अध्यक्षता कौन करेंगे?

उत्तर: मशहूर टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता करेंगे।

टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद और तकनीक आधारित बनाना।

टास्क फोर्स में किन प्रमुख विशेषज्ञों को शामिल किया गया है?

उत्तर: एस. सोमनाथ, तपन डेका, वी. कामकोटी, अनीता करवाल और अमृत लाल मीणा सहित कई विशेषज्ञ शामिल हैं।