हिमाचलः शिमला में मादक पदार्थ के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
हिमाचलः शिमला में मादक पदार्थ के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
शिमला, 10 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस ने करीब 1.81 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान 50 वर्षीय चंदन बुद्ध के रूप में हुई है। वह नेपाल का निवासी है और वर्तमान में शिमला जिले की चौपाल तहसील के पुजारली गांव में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान एक टीम ने संदेह के आधार पर आरोपी को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चौपाल थाने में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
भाषा
प्रचेता पवनेश
पवनेश

Facebook


