हिमाचल प्रदेश में सितंबर तक सभी तरह के खनन पर प्रतिबंध: उद्योग मंत्री

हिमाचल प्रदेश में सितंबर तक सभी तरह के खनन पर प्रतिबंध: उद्योग मंत्री

हिमाचल प्रदेश में सितंबर तक सभी तरह के खनन पर प्रतिबंध: उद्योग मंत्री
Modified Date: July 9, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: July 9, 2026 7:58 pm IST

शिमला, नौ जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण सितंबर तक खनन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चौहान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया गया है।

मंत्री ने कहा कि अगर कोई आपदा आती है तो जिला प्रशासन तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करेगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और हिमाचल-पंजाब सीमा समेत कई क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जहां से भी अवैध खनन की शिकायत मिलती है, वहां संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जा रही है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में