हिमाचल प्रदेश : रामपुर उपमंडल में अचानक आई बारिश से सड़क संपर्क बाधित

हिमाचल प्रदेश : रामपुर उपमंडल में अचानक आई बारिश से सड़क संपर्क बाधित

हिमाचल प्रदेश : रामपुर उपमंडल में अचानक आई बारिश से सड़क संपर्क बाधित
Modified Date: July 8, 2026 / 12:37 pm IST
Published Date: July 8, 2026 12:37 pm IST

शिमला, आठ जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहा और शिमला जिले के रामपुर उप मंडल के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ से सड़क संपर्क बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ने की वजह से गानवी खड्ड नाले पर बना एक अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्याओ और कुट पंचायतों को जोड़ने वाली सड़कें बाधित हो गईं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि नाले के दोनों तरफ फंसे राहगीर और स्थानीय लोग पत्थर हटाकर रास्ता बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के कारण समेज खड्ड नाला में अचानक बाढ़ आ गई।

उन्होंने बताया कि तेज बहाव के कारण सड़क कई जगहों पर पानी में डूब गई, जिससे कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने बताया कि सिरमौर जिले के जट्टोन बैराज में मंगलवार शाम से 70.5 मिमी बारिश हुई, जबकि मुरारी देवी में 50 मिमी, धर्मशाला में 46.3 मिमी, नेरी में 38.5 मिमी, पालमपुर में 32.8 मिमी, सुंदरनगर में 27.2 मिमी और बिलासपुर में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में