हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग ने एक अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग ने एक अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग ने एक अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया
Modified Date: July 31, 2024 / 10:59 pm IST
Published Date: July 31, 2024 10:59 pm IST

शिमला, 31 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की। विभाग ने शुक्रवार से राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के लिए बुधवार को ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया।

राज्य में भारी बारिश का दौर छह अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण 48 सड़कें बंद हो गई हैं और बिजली सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग ने कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई है।

विभाग ने साथ ही तेज हवाओं और निचले इलाकों में जलभराव के कारण बागानों और खड़ी फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की भी चेतावनी दी है।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में